भाजपा बामनवास एवं बरनाला मण्डल की बैठक आयोजित

भाजपा बामनवास एवं बरनाला मण्डल की बैठक आयोजित

भाजपा बामनवास एवं बरनाला मण्डल की बैठक आयोजित
बामनवास । भारतीय जनता पार्टी के बामनवास एवं बरनाला मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन डूंगरी वाले हनुमान मंदिर बामनवास में रखा गया।
बैठक में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान पर विशेष चर्चा की गई एवं आगामी पंचायत राज चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू किसान हितेषी कानूनों की जानकारी दी गई।
बामनवास मीडिया प्रभारी उदम अदाना व बरनाला मंडल मीडिया प्रभारी अशोक जोरवाल ने बताया कि बैठक में अध्यक्षता दोनों मंडलों के अध्यक्ष, एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री मेघराज मीणा, जिला अध्यक्ष भरत लाल माथुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, एवं मुख्यवक्ता पूर्व प्रधान वह भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र मीणा, व जिला महामंत्री विशंभर सिंह गुर्जर, जिला मंत्री हरकेश जाहिरा उपस्थित रहे।
इस मौके पर राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि में मेघराज मीणा 111000, हरकेश जाहिरा 51 हजार, विशंभर सिंह गुर्जर 21000, विजय सिंह गुर्जर सरपंच 21000, शंकर सिंह नरूका 11000, रामचरण बोहरा मंडल अध्यक्ष 11000, नेमीचंद चांदन होली 11000, पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने एक लाख 11 हजार और केदार लाल मीणा के द्वारा 511000 सहित तीन दर्जन लोगों के द्वारा ग्यारह ग्यारह हजार रुपए समर्पित किये।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.