भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क – सवाई माधोपुर

भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क – सवाई माधोपुर

भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
सवाई माधोपुर 18 अगस्त। जिला परिषद सवाई माधोपुर वार्ड संख्या 14 से भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश शर्मा के चुनाव कार्यालय का वरिष्ठ नागरिक लाल चंद जैन ने विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उदघाटन समारोह में भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश डांगोरिया, डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोक जैन, पंचायत समिति चैथ का बरवाड़ा के भाजपा प्रत्याशी मौजी राम गुर्जर, संज्या बैरवा, कविता मीना एवं अन्य वक्ताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु लोगों का आव्हान किया। बाद में भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ स्वयं के पक्ष में मतदान हेतु जनसंपर्क किया। इस अवसर पर तेजकरण सोनी, शिव दयाल शर्मा, विनोद चैधरी, मुश्ताक पठान, सीता राम गुर्जर, मोहम्मद हाफिज, पवन यादव, प्रहलाद चैधरी, रामवतार गुर्जर, शंकर गुर्जर, सलीम, इकराम, इस्लाम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.