भाजपा ने बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

भाजपा ने बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

भाजपा ने बिरसा मुंडा की जयंती मनाई
सवाई माधोपुर 15 नवम्बर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सवाई माधोपुर द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित जनजातिय गौरव दिवस के रूप में भाजपा एसटी मोर्चा कार्यलय सीटी सेंटर मॉल में मनाई गई।
जयंती कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया पूर्व भाजपा महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़ एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय शंकर मीणा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय और उनके द्वारा देशहित और आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए किए गए महान कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जयंती को प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजाति गौरव दिवस घोषित करने पर समस्त भाजपा पदाधिकारीयों और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारणी सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय शंकर मीना जी, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द सिंह राठौड़ जी, बजरिया मण्डल अध्य्क्ष अनिल शर्मा जी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीम सिंह चैधरी जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर सिंह चैहान जी, भाजपा कार्यकर्ता बंटी जोशी, शेट्टी जैन जी, रवि शर्मा जी, रायसिंह मीणा, बनवारी मीणा, दिलखुश मीणा, मनराज मीणा, कुलदीप मीणा, सोनू मीणा, विद्याधर मीणा और समस्त अनुसूचित जनजाति के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.