भारतीय जनता पार्टी
भाजपा ने चुनाव प्रबंधन के टिप्स दिए उम्मीदवारों को…,पूर्व विधायक ने पंचायतीराज चुनाव में प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र…..
गंगापुर सिटी- भारतीय जनता पार्टी की पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की बैठक बाईपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने अपने आवास पर आयोजित कर पंचायत राज चुनावों का श्रीगणेश किया। पंचायत समिति गंगापुर सिटी के सभी वार्डों के बीजेपी प्रत्याशियों की मीटिंग ली। पूर्व विधायक ने सभी प्रत्याशियों का दुपट्टा पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया तथा साथ ही जिन उम्मीदवारों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था उन्होंने बीजेपी को समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापस लिया उनका साफा पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व विधायक ने उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें चुनावों में जिन बारीकियों का ध्यान रखना है उनमे प्रचार प्रसार, संवाद, सोशल मीडिया, बूथ प्रवंधन, कार्यालय आदि विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला महामंत्री मनोज बंसल ने कहा कि राजस्थान सरकार द्रारा मंत्रिमंडल विस्तार एवं तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण करने का झूठा झुमला चला कर पंचायतीराज चुनावों में जनता को ठगने का काम कर रही हैं।पूर्व में भी राज सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई और जनता के साथ धोखा दिया है इसी तरह अव तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण करने मंत्रिमंडल का विस्तार का झूठे वादे में नही आये और चुनावों में राज्य सरकार को आइना दिखाए।साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख एवं प्रधान भाजपा के होंगे।जनता का अपार समर्थन भाजपा के साथ है व राज्य सरकार के खिलाफ माहौल है।
बैठक में सभी 23 वार्डों के पंचायत समिति सदस्य एवं 5 जिला परिषद के उम्मीदवारों ने भाग लिया।
भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री मनोज बंसल, पूर्व जिला महामंत्रीजमुना लाल वैष्णव, संयोजक हरिओम पटेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी,सवाई सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन सैनी आदि कार्यकर्ताओ भाग लिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.