भाजपा नेत्री आशा मीणा ने मृतकों के घर पहुंच दी सांत्वना-मलारना चौड़
पूर्व प्रधान एवं भाजपा की विधानसभा प्रत्याशी रही आशा मीणा ने मलारना डूंगर उपखंड के श्यामोली एवं साकड़ा गांव पहुंच कर दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। बता दे कि पिछले दिनों श्यामोली निवासी रामचरण गुर्जर उम्र 50 वर्ष मलारना स्टेशन से सामान लेकर गांव जा रहा था। सड़क से गुजर रही बजरी की ट्रॉली के अचानक पलट जाने से उसके नीचे दबकर मृत्यु हो गई थी। वही साकड़ा निवासी उमेद सिंह मीणा उम्र 30 वर्ष की रात को खेतों से जानवर भगाते वक्त ट्रेन के नीचे आने से मृत्यु हो गई थी।
आशा मीणा ने इस दौरान दोनों ही मृतकों के परिजनों को धैर्य रखने एवं अपने द्वारा यथा योग्य सहयोग करने की बात कही।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.