भाजपा ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन – सवाईमाधोपुर

भाजपा ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन – सवाईमाधोपुर

भाजपा ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन
सवाई माधोपुर 28 अक्टूबर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्लाबोल कार्यक्रम कर भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर की तरफ से राजस्थान सरकार की नाकामियों बिजली की बढ़ती हुई बेतहाशा दरें, सवाई माधोपुर में बजरी खनन माफिया और राजस्थान में बढ़ते हुए अपराधों के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता महावीर पार्क में एकत्रित होकर जुलूस के रूप में सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ भरत लाल मथुरिया के नेतृत्व में पहुंचे। जहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व विरोध प्रदर्शन किया अंत मे 11 सदस्यीय टीम ने एसडीएम सवाई माधोपुर को सरकार की नाकामियों के खिलाफ ज्ञापन दिया।
मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरत लाल मथुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड व जिला संगठन प्रभारी नारायण मीना रहे।इस अवसर पर जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरीओम गर्ग, कमल मीना, जिला मंत्री हरी प्रसाद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, अनिल शर्मा, अशोक राज मीना, नवल सैनी, मोर्चा अध्यक्ष तनवीर अहमद, प्रीतम सिंह चैधरी, विजय मीना व विभिन्न मंडलो से जगमाल सिंह नरुका, रवि शर्मा, चंदन सिंह नरुका, विक्की चैहान, अल्का शर्मा, देवेन्द्र सैन, चंद्रमोहन शर्मा, गजानंद शर्मा, मनीष शर्मा, मोती सैनी, जितेन्द्र सैनी, रामजी योगी, संजय सिकरवार, मधुमुकुल चतुर्वेदी, सुधीर शर्मा, पंकज जैन, दुर्गा दत्त सैनी, हरकेश जागा, मनीष जैन, विक्की राजवंशी, शेट्टी जैन आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.