भाजपा मंडल मलारना डूंगर कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न
मलारना चौड़,
उपखंड मुख्यालय पर भाजपा मंडल मलारना डूंगर की कार्यसमिति बैठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती आशा जी मीणा एवं मंडल प्रभारी श्री ओम प्रकाश जी डगोरिया की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष श्री रघुनाथ वैष्णव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बूथ सत्यापन पर विशेष चर्चा कर मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों से अपने-अपने शक्ति केंद्रों में बूथ सत्यापन के लिए विशेष आग्रह किया गया तथा पन्ना प्रमुख की नियुक्ति यथाशीघ्र ही अप्रैल माह से प्रारंभ करने पर बल दिया गया तथा 6 अप्रैल 2021 को भाजपा का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी बूथों के अंतर्गत आने वाले भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अपने अपने घरों पर झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा ने कार्यक्रम में बोलते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण मानसिकता से एकजुट होकर पार्टी संगठन का कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मिश्री लाल खींची, सीताराम गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, बाबूलाल शर्मा, कबीर बैग, महामंत्री रणप्रताप सिंह शेखावत, राकेश मीणा, घनश्याम पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश मुनीम, उमर खलीफा, रामहरि मीणा, मान सिंह राजावत, रामकेश सैनी, रामफूल भगत, महेंद्र शर्मा, कुलदीप मीणा, जीतू सैनी, मेघराज मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.