भाजपा मण्डल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित – खण्डार

भाजपा मण्डल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित – खण्डार

भाजपा मण्डल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
खण्डार 12 अगस्त। पंचायती राज चुनाव 2021 की तैयारियों को लेकर जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव हेतु पंचायत समिति खण्डार के मण्डल खण्डार व छाण का सम्मेलन खण्डार में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन के दौरान जिला प्रभारी, पंचायत समिति प्रभारी, जिला संयोजक, सह संयोजक, मण्डल प्रभारी, मण्डल संयोजक, सहसंयोजक, मण्डल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी व सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
सम्मेलन में जिला प्रभारी व प्रदेष मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया व पंचायती राज चुनावो में भाजपा का बोर्ड बने इस हेतु प्रेरित किया व कार्यकर्ताओ का उत्साह बढाया। सम्मेलन के दौरान जो उम्मीदवार जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिये चुनाव लड़ना चाहता है उन्होने अपने आवेदन जमा करवाये।
सम्मेलन के दौरान प्रदेष महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेष उपाध्यक्ष मुकेष दाधिच, प्रदेष मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, प्रभारी अमित गोयल, पूर्व विधायक हरिनारायण, जिलाध्यक्ष भरत मथुरिया, सुरेष जैन, मण्डल अध्यक्ष गंगाषकंर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.