भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक एवं होली मिलन समारोह बामनवास

भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक एवं होली मिलन समारोह बामनवास

भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक एवं होली मिलन समारोह
बामनवास  भाजपा मंडल बामनवास की मंडल कार्यसमिति बैठक 31 मार्च को डूंगरी वाले हनुमान जी मंदिर पर प्रातः 11 बजे मंडल अध्यक्ष डॉ रामचरण बोहरा की अध्यक्षता में रखी गई है।
भाजपा मंडल मिडिया व कार्यालय प्रभारी उदम अदाणा पिपलाई ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि पंचायत राज चुनाव जिला प्रभारी
नारायण मीणा एवं वरिष्ठ अतिथि भाजपा नेता (पूर्व प्रधान) राजेंद्र मीणा रहेंगे। बैठक में संगठन विस्तार संगठन की रीतिनीति संगठन की कार्यशैली योजना एवं आगामी पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद चुनाव की रणनीति पर विशेष चर्चा होगी एवं साथ में होली मिलन समारोह भी रहेगा। बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सभी मोर्चों की कार्यकारिणी जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेंगे।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.