भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद राजकुमारी दिया कुमारी का भाजपाइयों ने किया अभिनंदन

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद राजकुमारी दिया कुमारी का भाजपाइयों ने किया अभिनंदन

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद राजकुमारी दिया कुमारी का भाजपाइयों ने किया अभिनंदन।प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी ने नगर परिषद में सभापति एवं पंचायती राज में भाजपा का प्रधान बनाने में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का जताया आभार….,2023 के विधानसभा चुनावों में गंगापुर में खिलेगा कमल…
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद राजकुमारी दिया कुमारी के गंगापुर सिटी आगमन पर बाईपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल, ग्रामीण मण्डल,तलावड़ा मण्डल एव वजीरपुर मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी प्रातः 11 बजे गंगापुर सिटी पहुचने पर जगह जगह भाजपाइयों ने स्वागत किया।बाईपास पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।और जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी ने गंगापुर सिटी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड एवं पंचायतीराज चुनाव में भाजपा का प्रधान बनाने पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का आभार जताया।सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का जीत की शुभकामनाएं दीं।
सांसद दिया कुमारी ने कहा कि गंगापुर सिटी में नगर परिषद के बाद पंचायत समिति में भी भाजपा के काबिज कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर राजनीतिक रणनीतिकार का परिचय दिखाया है।गंगापुर सिटी में नगर परिषद चुनाव में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने अपने राजनीतिक कौशल के आधार पर नगर परिषद में भाजपा का सभापति बनाने में एड़ी चोटी का जोर लगाकर कमक खिला दिया।पंचायत समिति के चुनाव में भी प्रधान और उपप्रधान भाजपा का काबिज कराने में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने अपने कुशल राजनीतिक रणनीति का परिचय देते हुए दोनों ही पदों पर भाजपा के उम्मीदवारों को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई।
नगर परिषद गंगापुर सिटी के बाद पंचायत समिति में भी राज्य सत्ता के विपरीत भाजपा का कमल खिलाया हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार अदृश्य हैं। गांवों में जाकर पूछने पर पता चलता है कि वहां ना बिजली है, ना सड़कें, पानी और ना ही सुरक्षा है। अखबारों के पन्ने हत्या, दुष्कर्म और डकैती की घटनाओं से भरे मिलते हैं लेकिन राज्य सरकार को सिर्फ और सिर्फ अपनी-अपनी कुर्सियां बचाने की चिंता है।
भारतीय जनता पार्टी का यह परिवार एक सुदृढ़ व सशक्त परिवार है और 2023 की तैयारी करके बैठा है। हम सब मिलकर एक संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे, राजस्थान में फिर से कमल खिलाएंगे तथा सुशासन की सरकार बनाएंगे।
उन्होंने अंत में कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को मिलकर पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ 2023 में गंगापुर सिटी में भाजपा का विधायक बनाने के लिए मेहनत करनी है। 2023 के विधानसभा चुनावों में गंगापुर में कमल खिलेगा।गंगापुर में फिर से कमल खिलाएंगे।तात्कालिक जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर जिले में काम करने का शुभावसर मिला।पूर्व में विधानसभा में हमारे सीनियर साथी रहे हैं।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि भ्रष्ट गहलोत सरकार की उलटी गिनती शरू हो गई है और 2023 में दो तिहाई बहुमत के साथ राजस्थान में मोदी जी के नेतृत्व में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।बैसाखियों के सहारे पर चल रही गहलोत सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आयी है इनमें वादे पूरे करने की हिम्मत नहीं है।
इनके पूर्व अध्यक्ष ने कहा था 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करेंगे। इन्होंने तो कुछ नहीं किया लेकिन मोदी जी ने देश के 11करोड़ किसानों के खाते में ₹1.5लाख करोड़ भेजे।मोदी जी ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया और भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी वैट घटाया है।
लेकिन गहलोत जी को जनता की परेशानी से खजाना ज्यादा प्रिय है इसलिए राजस्थान में अभी तक पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाया गया।
यहाँ की जनता गहलोत सरकार का हिसाब करने को तैयार बैठी है।
भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने बताया कि प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,उपसभापति वीरू पुजारी,जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना,जिला महामंत्री मनोज बंसल,मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनमोहन सैनी,नत्थू पटेल कुनकटा,पंचायत समिति सदस्य भगवान सिंह गुर्जर,रामहंश बाँसरोटा,मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास,भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री संदीप सिंह,अशोक कमालपुरा,पार्षद वेदप्रकाश शर्मा,रवि गोठवाल,घासीलाल बैंसला,धनेश शर्मा,लाला गुर्जर, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके पश्चात सांसद दिया कुमारी,पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुनकटा,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री संदीप सिंह,घासीलाल बैंसला करौली जिले में पंचायतीराज चुनाव प्रचार प्रसार में शहर,नादौती,गुढा चन्द्रजी के लिए रवाना हो गए।

 

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.