भाजपाइयों की बैठक
सवाई माधोपुर 19 जनवरी 2021
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय पर आज भाजपा नेताओं की बैठक आयोजित हुई । जिसमें कृषि कानून ,आगामी दिनों में आयोजित होने वाली किसान चोलाप , राम मंदिर निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया ने करीब एक दर्जन लोगो को पार्टी का दुपट्टा पहनकर पार्टी में शामिल करते हुवे भाजपा की सदस्यता दिलाई । इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन भी किया गया ।प्रेसवार्ता के दौरान गंगापुरसिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरत लाल मथुरिया ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कुछ लोग किसानों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे है । उन्होंने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसान हित मे है । मगर कुछ लोग बेवजह ही किसानों को भड़का रहे है । उन्होंने कहा कि आज भाजपा की बेठेक में राम मंदिर निर्माण में भाजपाइयों द्वारा सहियोग करने सहित आगामी दिनों में आयोजित होने वाली किसान चौपाल के बारे में चर्चा की गई है । उनका कहना था कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाली भाजपा की किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को कृषि कानूनों की जानकारी दी जायेगी । साथ ही कांग्रेस द्वारा कृषि कानूनों को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम के बारे में लोगो को बताया जाएगा और प्रदेश की काँग्रेस सरकार के कुशासन के बारे में लोगों को बताया जायेगा
देखें विडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.