भाजपाइयों द्वारा शहर के सवाईमाधोपुर रोड पर स्थित प्रसिद्ध उघाड़मल बालाजी पर किया गया शिवजी का महाअभिषेक व पूजा-अर्चना
गंगापुर शहर भर में श्रावण मास के पावन दिनों में विभिन्न मंदिरों मेंआमजन के द्वारा धार्मिक स्थलों पर अनेकानेक आयोजन किए जा रहे हैं इसी उपलक्ष्य में श्रावण मास के चौथे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में सवाईमाधोपुर रोड स्थित प्रसिद्ध उघाड़मल बालाजी पर गंगापुर शहर के आमजन की खुशहाली,अमन चैन व कुशल समृद्धि हेतु पंडित मोहन आचार्य के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ देवों के देव महादेव का महाभिषेक करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की गयी शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,महामंत्री मिथिलेश व्यास, मोहर सिंह बालाजी, पार्षद भवानी सिंह गुर्जर,मनोज कुनकटा और अन्य भाजपाई उपस्थित रहे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.