भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात
सवाई माधोपुर 27 जून। भाजपा जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा के निवास पर रविवार 27 जून को भाजपाईयों ने सुबह 11 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 78 वाँ संस्करण देखा।
भाजपा जिला प्रवक्ता दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ भरत लाल मथुरिया, महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती संतोष मथुरिया, नवनियुक्त राजसमन्द भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सविता सनाढ्य, श्रीमति अर्चना शर्मा, संजय सनाढ्य, विरेन्द्र गोमा, एकता सोनी, इन्द्रा शर्मा, सुशीला नामा, औजस्वी शर्मा सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।
मथुरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में मानसून में भावी-पीढी के लिये सभी संस्थाओं तथा देशवासियों से जल संरक्षण के लिये सार्थक प्रयास कर भूमि का जलस्तर बढ़ाने का आव्हान किया। साथ ही टोक्यो ओलम्पिक के लिये देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये रवाना होने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई तथा देशवासियों से उन सभी नौजवान खिलाड़ियों पर अनावश्यक दवाब बनाने के बजाय देश के लिए पदक जीतने के लिये उत्साहवर्धन करने की अपील की।
मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती संतोष मथुरिया ने स.माधोपुर की बेटी श्रीमती सविता सनाढ्य के राजसमन्द महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर स.माधोपुर महिला मोर्चा की ओर से भाजपा का दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर हार्दिक अभिनन्दन किया।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.