भाजपा पंचायतीराज चुनाव को लडेगी मजबूती से :-पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर
पंचायतीराज चुनाव के टिकिट बंटबारे को लेकर भाजपा की कवायद तेज…,पूर्व विधायक आवास पर लगा टिकटार्थियों का जमाबड़ा….,
टिकिट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया।कार्यकर्ताओं का उत्साह सभी को नई ऊर्जा दे रहा था।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवार पक्के करने में जुड़ चुकी हैं।आज दिनभर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पर प्रत्याशियों के आवेदन लिए गए।अनेक टिकटार्थियों अपने समर्थकों के साथ आवदेन जमा करने पहुँचे।
वजीरपुर तहसील के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर से टिकटों को लेकर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी की।
रायशुमारी का क्रम आगे भी जारी रहेगा।गुरुवार को तलावड़ा मंडल एवं ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की रायशुमारी की जाएंगी।
मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,जिला महामंत्री मनोज बंसल,चुनाव प्रभारी हरिओम पटेल,वजीरपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी,तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह,पूर्व जिला महामंत्री जमनालाल बैष्णव, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.