सेवा ही संगठन मानकर जिलेभर में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
सवाई माधोपुर 18 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार कोरोना महामारी में राजनिति नहीं कर राज्य सरकार व प्रशासन को सहयोग करने की राह पर चलकर भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन मानकर जुट गये हैं।
भाजपा जिला प्रवक्ता दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत लाल मथुरिया के दिशा-निर्देशन में भाजपा के सभी सत्रह मण्डलो में कोरोना मरीजों व परिजनों की मदद, इम्युनिटी बढ़ाने के लिये आयुर्वेद काढ़ा पिलवाने, होम्योपेथी इम्युनिटी बूस्टर डोज बंटवाने, हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराने, मास्क-सेनेटाइजर बंटवाने, जरुरतमंदों को भोजन पेकिट, राशन सामग्री किट बंटवाने, लक्षण नजर आते ही आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने, सदैव मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाकर रहने, अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने, भीड़-भाड़ के आयोजन नहीं करने व इनमें शामिल नहीं होने, अपनी आयु वर्ग में बारी पर वैक्सीन लगवाने के लिये लगातार जन-जागरण अभियान चला रहे हैं।वहीं भाजपा के स्थानिय सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने टोंक के ही समान स.मा. जिले के लिये भी आक्सीजन कन्सन्ट्रेटरो की खरीद के लिये 17 लाख की सांसद निधि से स्वीकृति दे दी है तथा भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्या तथा स.मा. से विधानसभा चुनाव की पूर्व प्रत्याशी श्रीमति आशा मीणा ने निजि स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र सहित कोरोना मरीजों को अस्पताल तक मुफ्त लाने ले जाने के लिये 24 घन्टें सेवार्थ एक एम्बुलेंस मंगाकर सेवा मुहैया कराना तय किया है, जिला प्रशासन की कार्ययोजना का हिस्सा बनकर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत मथुरिया रोजाना दोपहर 12 बजे से दो बजे तक कोविड मरीजों से मोबाइल पर बात-चीत व विडियो कांफ्रेसं के माध्यम से सलाह व उपचार की सेवा देने में लगे हैं। उसके अलावा भी बजरिया स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर में सेवा भारती द्वारा संचालित आक्सीजन कन्सरट्रैटर सेवा केन्द्र में सायंकालीन 5 से 7 भी चिकित्सीय परामर्श केन्द्र में भी भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत मथुरिया सेवा दे रहे हैं।
मथुरिया ने बतााय कि भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी जिला पदाधिकारी बिना दलगत राजनिति के सरपंचों व ग्रामीण प्रतिनिधियों से सम्पर्क स्थापित कर स्वास्थ्य कर्मियो से सतत् प्रयास कर लक्षण वालों की जांच करवाने, हाइपोक्लोराइड छिड़काव करवाने पर बल दे रहे है।