भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन – वज़ीरपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन – वज़ीरपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नें मिलकर बुधवार को राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने जाते समय गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजस्थान की कानून व्यवस्था ढ़ीली होने से एक सांसद की सुरक्षा नही होती तो आम आदमी की क्या सुनवाई होगी। भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर हमला कर जान लेने क़ी कोशिश की गई, धौलपुर में भाजपा पर पुलिस द्वारा अत्याचार कर मामला दर्ज किया, सपोटरा,कैलादेवी थाना क्षेत्र में गैंगरेप की घटना पर कोई खुलासा नही। सवाईमाधोपुर जिले के गंगापुर पंचायत समिति के अन्तर्गत पुलिस थानों में बेवस गरीब लोगों की एफआईआर भी नही लिखी जाने से पुलिस प्रशासन व्यवस्था नाम की रह गई। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरतपुर संभाग के प्रत्येक तहसील स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रशासन व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है।इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, उदयसिंह गुर्जर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिओम पटेल सहित अनेक लोग शामिल हुए।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.