भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
सवाई माधोपुर 1 मार्च। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन सरंचना प्रभारी विपुल शर्मा के सवाई माधोपुर आगमन पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियो ने बजरिया मंडल अध्यक्ष आकाश भारद्वाज के नेतृत्व मे माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
जिला मीडिया प्रभारी मुरली गौतम ने बताया कि संगठन सरंचना प्रभारी ने युवा मोर्चा के नवीन गठन हेतु प्रमुख कार्यकर्ताओ से चर्चा की। उसके बाद कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया की अध्यक्षता मंे आयोजित बैठक में जिले के सक्रिय युवा कार्यकर्ताओ के बारे मे विचार विमर्श किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर भेट कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, जिला मंत्री पंकज जैन, शहर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंडल महामंत्री अजय बसवाल, देवेन्द्र सैन, नागेश लोढ़ी, सुधीर शर्मा, रजत भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, सुरेन्द्र शर्मा, रितेश भारद्वाज, उपेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.