भाजपा का प्रदर्शन – सवाईमाधोपुर

भाजपा का प्रदर्शन – सवाईमाधोपुर

भाजपा का प्रदर्शन

सवाई माधोपुर 12 जुलाई 2021

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा कलेक्ट्रेट के समक्ष दलित अत्याचार के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी जिला मुख्यालय के महावीर पार्क पर एकत्रित हुए तथा जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर उन्होंने राज्य सरकार के विरोध में हल्ला बोलते हुए जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भरत लाल मथुरिया ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों तथा आम लोगों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं ।जिसके चलते प्रदेश सरकार असंवेदनशील बनी हुई है। भाजपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।

देखे वीडियो

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.