भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम 12 को बामनवास

भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम 12 को बामनवास

भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम 12 को
बामनवास 10 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों एवं गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बामनवास व बरनाला मंडलों की संयुक्त बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय बामनवास में संपन्न हुई।
कार्यक्रम प्रभारी भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा की अध्यक्षता में हुई भाजपा मंडल मिडिया व कार्यालय प्रभारी बामनवास उदम अदाणा पिपलाई ने बताया कि इसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई हल्ला बोल आंदोलन के तहत 12 मार्च को 12 बजे बामनवास उपखंड पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें किसान कर्ज माफी, बेरोजगार भत्ता, टोल टैक्स, बजरी खनन आदि के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में जिला महामंत्री हरकेश मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ रामचरण बोहरा, पिपलाई बरनाला मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह नरूका, प्रकाश सेन, कमलेश जोशी, रामराज मीणा, मुरारी मीणा, दिलीप शर्मा, सुनील मीणा, राय सिंह, अशोक जोरवाल बरनाला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.