विजय संकल्प के साथ भाजपा की पंचायत चुनाव तैयारी बैठक सम्पन्न…,कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़…कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख एवं प्रधान बनाने का लिया विजय संकल्प

विजय संकल्प के साथ भाजपा की पंचायत चुनाव तैयारी बैठक सम्पन्न…,कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़…कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख एवं प्रधान बनाने का लिया विजय संकल्प

9 अगस्त 2021,सोमवार-भारतीय जनता पार्टी

विजय संकल्प के साथ भाजपा की पंचायत चुनाव तैयारी बैठक सम्पन्न…,कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़…कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख एवं प्रधान बनाने का लिया विजय संकल्प….
रिटायर्ड कस्टम छोटेलाल मीना बड़ौली ने ली भाजपा की सदस्यता।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की चुनाव तैयारी बैठक जयपुर रोड़ होटल दा पर्ल में आयोजित हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भैरोंसिंह शेखावत के दोहिते जिला संयोजक अभिमन्यु सिंह राजवी एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सैनी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में गंगापुर सिटी पंचायत समिति क्षेत्र एवं जिला परिषद क्षेत्र के हजारो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यकर्ताओं के दमखम इसी से पता चलता है कि मीटिंग हॉल भाजपा के नारों से गुंजायमान था।कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ कर फेकने का जज्बा देखते ही बनते हैं।
विशाल बैठक का विधिवत शुभारंभ भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों का भारतीय परंपरा से स्वागत कर किया गया।
कार्यक्रम के स्वागत भाषण में डॉ भरतलाल मथुरिया ने आगामी चुनावी कार्ययोजनाओं रखी।
जिला संयोजक अभिमन्यु राजवी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व भैरोसिंह सिंह शेखावत एवं अपने पिता के राजनीतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की हमारी माँ हैं और कमल का फूल हमारी ताकत है।कोई भी कार्यकर्ता मंसूबा नहीं पाले पार्टी का सिम्बल कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सर्वोपरि है।
साथ ही उन्होंने स्थानीय विधायक रामकेश मीणा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तात्कालिक विधायक मानसिंह गुर्जर के कार्यकाल एवं विधायक रामकेश मीणा के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि पूर्व में गंगापुर क्षेत्र में विकास की गंगा नही बल्कि स्थानीय विधायक विकास को पतन की ओर ले जा रहा है।विधायक रामकेश मीना राजस्थान का एकमात्र विधायक हैं जिसके खिलाफ सर्वाधिक आर्थिक अपराध के मुकदमे दर्ज हैं।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सैनी ने विशाल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी को बचाने के लिए किस्तो में चुनाव करा रहे हैं।अभी 12 जिलों के चुनाव की जगह 6 जिलों के चुनाव कराए हैं।चुनावी सीरीज को लम्बी करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित करने में लगे हैं।
साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समर्पण भाव से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस राज को उखाड़ फेंकने के लिए आव्हान किया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में गंगापुर एवं ग्रामीण विकास ठप हुआ है।राजस्थान सरकार ने आप के ढाई साल के कार्यकाल में एक भी रुपया का विकास कार्य नही करवाया।क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं केंद्र सरकार के बजट से चल रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख एवं प्रधान भाजपा के बने जिससे गावो का विकास सुनिश्चित किया जा सके।कांग्रेस सरकार पंचायत राज का अपमान किया गावो का अपमान किया है पंचायत राज का ठप्पा बैठाने का कार्य किया है।पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाना हैं।जिला संयोजक सुरेश जैन,पूर्व प्रधान एवं विधायक प्रत्याशी आशा मीना व जिला सहसंयोजक हनुमंत दीक्षित ने भी सम्बोधित किया।
अंत में धन्यवाद भाषण पूर्व प्रधान कन्हैया लाल बैरवा ने दिया।मंच संचालन पूर्व जिला महामंत्री जमनालाल बैष्णव ने किया।राष्ट्रज्ञान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने बताया कि इस दौरान सभापति शिवरतन गुप्ता,जिला महामंत्री मनोज बंसल,मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी,पुखराज सलेमपुर,मुकेश सोनी,सवाई सिंह,हरिओम पटेल,महेंद्र मीना,मदनमोहन सैनी,शिवकुमार शर्मा,दामोदर शर्मा,रामसिंह खटाना,मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास मंचासीन रहें।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.