बीजेपी का प्रदर्शन

बीजेपी का प्रदर्शन

बीजेपी का प्रदर्शन

12 मार्च 2021

सवाई माधोपुर में आज भाजपा ने प्रदेश की काँग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम के तहत भाजपाईयो ने आज जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समक्ष व मलारना डुंगर , चौथ का बरवाड़ा और बामनवास उपखण्ड मुख्यालय पर प्रदेश की काँग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुवे जमकर नारेबाजी की और जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपाइयों का कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा और ना ही किसानों की कर्ज माफी हुई है। भाजपा ने प्रदेश सरकार पर चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया । साथ ही कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश में क्राइम अनकंट्रोल हुआ है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नही है । भाजपाइयों का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है । काँग्रेस सरकार के राज में प्रदेश की जनता बेहद परेशान है ।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.