बीजेपी का प्रदर्शन

बीजेपी का प्रदर्शन

बीजेपी का प्रदर्शन

सवाई माधोपुर-12 मार्च 2021

सवाई माधोपुर के खंडार उपखण्ड मुख्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश की काँग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुवे जमकर नारेबाजी की और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपाइयों का कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा और ना ही किसानों की कर्ज माफी हुई है। भाजपा ने प्रदेश सरकार पर चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया । साथ ही कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश में क्राइम अनकंट्रोल हुआ है। थानों में पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नही है । भाजपाइयों का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है । काँग्रेस सरकार के राज में प्रदेश की जनता बेहद परेशान है । भाजपाइयों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.