भाजपा के सेवा कार्य जारी

भाजपा के सेवा कार्य जारी

भाजपा के सेवा कार्य जारी
सवाई माधोपुर 3 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से विभिन्न सेवा कार्य प्रारंभ किए गए।
जिसमें कोविड वैक्सीनेशन की सार संभाल, प्रधानमंत्री द्वारा राजस्थान सरकार को उपलब्ध कराई गई फ्री वेक्सिन की लोगो में जागरूकता, कुआ, बावड़ी, मंदिर, गुरुद्वारा पॉलिथीन मुक्त करने का अभियान शामिल हैं। 4 से 6 जुलाई तक हर बूथ पर वृक्ष लगाने का अभियान आदि कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
सेवा कार्य के तहत प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कुस्तला गौशाला में गायों को चारा खिलाया। कुस्तला मंडल के रवांजना चोड़ मे भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान निर्मित पीएचसी एवं सीनियर सेकेंडरी खिजुरी विद्यालय में वृक्षारोपण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कुस्तला मुकुंद गुर्जर, मनराज गुर्जर वह सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
इसी प्रकार सेवा ही संगठन प्रकल्प के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि 26 जून से 6 जुलाई तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ अलका मुंद्रा के निर्देशन में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के तहत महिला मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.