भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित खंडार

भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित खंडार

भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
खंडार 18 फरवरी। कस्बे के गीता भवन परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती पण्डित श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पं0 दिनदयाल उपाध्याय के चित्रो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके बाद प्रथम सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा मंत्री जितेन्द्र गोठवाल नें भाजपा के इतिहास और विकास पर चर्चा की। भाजपा परिवार को आगे बढाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़ने का आह्वाहन किया। द्वितीय सत्र में रामदयाल भारती नें कार्य पद्वति के बारे में बताया। डॉ मधुमुकुल चतुर्वेदी नें संगठन संरचना के बारे में बताया। जिला अध्यक्ष भरत लाल मथुरिया नें आज के भारत के हमारी विचार धारा पर विस्तृत चर्चा की। अंतिम संत्र में देवेन्द्र राठौड नें राजनीति में आया बदलाव के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाशंकर गौत्तम, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल जाट, मंडल महामंत्री बीरवल गुर्जर, मंत्री बृजेश तिवाडी, राजेश खटीक एसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम बैरवा, हरिमोहन मथुरिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, शक्ति केन्द्र प्रभारी दिनेश सिंघल, विपिन मथुरिया, गोविन्द मथुरिया, मुरारी लाल गुप्ता, पं0 मनोज कुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद मथुरिया, पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थेे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.