भाजपा की दो दिवसिय चिंतन बैठक सम्पन्न

भाजपा की दो दिवसिय चिंतन बैठक सम्पन्न

भाजपा की दो दिवसिय चिंतन बैठक सम्पन्न
सवाई माधोपुर 9 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर की दो दिवसीय चिंतन बैठक भाजपा जिला कार्यालय, आलनपुर रोड़, स.मा. पर आयोजित की गई।
बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारी तथा नगर परिषद चुनाव की समीक्षा सहित अनेक मुद्दों पर चिंतन मंथन किया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जन-प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिला मीडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि 7 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की समन्वय समिति की जिला बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद टोकं-स.मा. सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, भाजपा जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया। समन्वय समिति की बैठक में संगठनात्मक विषयों सहित आने वाले पंचायती राज चुनावों की तैयारी,जिले की बूथ समितियों के वेरिफिकेशन की प्रगति तथा जिले की दोनो नगर परिषदो के चुनाव की समीक्षा की गई। 8 जनवरी को जिला भारतीय जनता पार्टी ने दो सत्रों मे बैठको का आयोजन किया,जिसमें नगर परिषद चुनाव के विजयी एवं पराजित उम्मीदवारों ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.