श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाईजर सम्मानित

श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाईजर सम्मानित

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित
श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाईजर सम्मानित
सवाई माधोपुर । 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राजेन्द्र किषन के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहूनगर में “मतदाता बने सषक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक” की थीम पर समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ सूरज सिंह नेगी,, एसडीएम कपिल शर्मा, तहसीलदार प्रीति मीणा, सीडीइओ रामकेष मीना सहित अन्य अधिकारीगण, बीएलओ एवं सुपरवाईजर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने उपस्थित लोगों को बताया कि मतदान का महत्व समझें। अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़े जाऐं। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाईजरों को विशेष प्रयास करते हुए जागरूकता के कार्य करने की आवश्यकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को इस संबंध में शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में नागरिकों की भागीदारी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से प्रारंभ होती है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी श्रेणी के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए कई प्रकार की पहल की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम डाॅ सूरज सिंह नेगी ने निर्वाचन आयोग का संदेश पढ़कर सुनाया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईलेक्ट्रोनिक मतदाता पहचान पत्र (ई-ईपिक) का महत्व समझातेे हुए कहा कि इससे वोटर कार्ड डिजिटल हो गया। इसे डिजी लाॅकर में भी सेव किया जा सकता है। मोबाइल नंबर सीडिंग कर ई ईपिक डाउनलोड एवं प्रिंट किया जा सकता है। अब एक क्लिक पर पहचान पत्र उपलब्ध हो सकेगा। प्रथम चरण में 31 जनवरी तक पुनरीक्षण कार्य में मोबाइल नंबर से अपडेट मतदाता ई ईपिक डाउनलोड कर सकेगे। इसके बाद 1 फरवरी से आम मतदाता अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर ई ईपिक डाउनलोड कर सकेंगे।
कार्यक्रम में पांच नव मतदाताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं श्रेष्ठ कार्य करने पर वाले बीएलओ एवं सुपरवाईजर को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएलओ/पर्यवेक्षक रामनिवास मीना, कमलेष गुप्ता, हरिराम मीना, राजेन्द्र जायसवाल, राजेष बाबू शर्मा, विषम्भर दयाल, पांचूलाल मीना, संजय नामा, अजय सैनी, योगेष कुमार, श्योजीराम मीना, सत्येन्द्र नामा, कन्हैया लाल चैधरी, हंसप्रकाष मीना को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) राजेन्द्र किषन एवं अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.