कनिष्ठ सहायक मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पहलाद रेगर
बौली उपखण्ड मुख्यालय के खेड़ापति बालाजी परिसर स्थित फ्रेंड्स क्लब मैदान में पंचायत समिति परिक्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कार्यरत कनिष्ठ सहायकों की बैठक प्रदेश संगठन मंत्री सुखराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश संगठन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कनिष्ठ सहायकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से ब्लॉक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थागत मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बौंली का गठन किया गया। गठित की गई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर प्रहलाद रेगर, महामंत्री -ब्रह्म सिंह बैरवा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष -वसीम अंसारी, उपाध्यक्ष -भरत लाल सैनी, कोषाध्यक्ष -हेमराज बैरवा, मुख्य संरक्षक –केदार मल जाट, मुख्य परामर्शी –भागचंद सामरिया, सलाहकार- गिर्राज प्रसाद बैरवा, आईटी प्रभारी –रामावतार वर्मा, व महिला प्रकोष्ठ मंत्री पद पर अन्नू खींची व चंचल महावर को नियुक्त किया गया। सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई व अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर गठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने संगठन हित में सक्रिय रहकर कार्य करने की शपथ ली।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.