रक्तदान शिविर 29 को-गंगापुर सिटी

रक्तदान शिविर 29 को-गंगापुर सिटी

सी.पी. हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर 29 को
गंगापुर सिटी  सी.पी. हॉस्पिटल में स्थापना दिवस के अवसर पर 29 जनवरी को लगने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को किया गया।
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ क्षितिज गुप्ता ने बताया कि सीपी हॉस्पिटल के स्थापना दिवस के उपलक्ष में लगने वाले रक्तदान शिविर में गंगापुर सिटी के युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में गंगापुर सिटी की समस्त एनजीओ एवं स्कूल शिक्षा परिवार व क्रिएटिव ग्रुप ऑफ एजुकेशन को भी शामिल किया गया है। रक्तदान शिविर में आमजन को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। शिविर में रक्त दाताओं का निशुल्क हेल्थ चेकअप किया जावेगा।
कार्यक्रम के संयोजक सचिन शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप निशुल्क हेलमेट का वितरण किए जाएगा। इच्छुक रक्तदाता अपना रजिस्ट्रेशन 8239876900, 8005751307 नम्बरों पर करवा सकते हैं।
कार्यक्रम में पोस्टर विमोचन के दौरान डॉ सी.पी. गुप्ता, डॉ क्षितिज गुप्ता, डॉ नमिता गोयल, डॉ हर्षा शेखावत, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल राणा व हड्डी रोग विशेषज्ञ मोहित अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सचिन शर्मा, अभिषेक दीक्षित, आकाश गर्ग, जगदीश, मार्किटिंग मैनेजर रसीद अली आदि मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
73 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.