मुख्यालय के उत्सव मैरिज गार्डन में आयोजित हुवा रक्तदान शिविर

मुख्यालय के उत्सव मैरिज गार्डन में आयोजित हुवा रक्तदान शिविर

सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार के जन्मदिन पर जिला मुख्यालय के उत्सव मैरिज गार्डन में आयोजित हुवा रक्तदान शिविर

सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार के जन्मदिन के अवसर पर आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के उत्सव मैरिज गार्डन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर में कंग्रेसियो सहित बड़ी संख्या में विधायक समर्थकों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया । विधायक दानिश अबरार के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में , रक्तदान जागृति संस्था, ब्लड डोनेशन ग्रुप, नो मोर नो पेन ग्रुप, जीवन रेखा ब्लड डोनेशन ग्रुप व आदर्श जनजागृति सेवा समिति के कार्यक्रताओं द्वारा रक्तदान शिविर की सम्पूर्ण व्यवस्था संभाली गई । रक्तदान शिविर संयोजक नोमराज ने बताया कि विधायक दानिश अबरार के जन्मदिन पर कांग्रेसियों सहित उनके समर्थकों द्वारा बढ़चढ़ कर रक्तदान किया गया है । इस दौरान एक समारोह का भी आयोजन किया गया । जिसमें विधायक दानिश अबरार मौजूद रहे । समारोह के दौरान केक काटकर विधायक दानिश अबरार का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया । इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.