रक्तदान शिविर आयोजित
सवाई माधोपुर 8 जुलाई। वैध प्रभुदयाल जेमिनी की स्मृति में डॉक्टर रामपाल ब्लड बैंक के सहयोग से अभिषेक जैमिनी के जन्मदिन की अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उदघाटन कोंग्रेस महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज व सुनील शर्मा विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष द्वारा किया गया। भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि आज आपदा की इस स्थिति में रक्तदान कर हम सभी अनेक जीवन की रक्षा कर सकते है। 18 वर्ष से अधिक के युवाओं ने भाग लेते हुए रक्तदान किया। आयोजन समिति के शुभम अक्षय जैमिनी के द्वारा रक्तदान करने वाले सभी को एक एक हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किए गए पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजबहादुर जैमिनी ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।