रक्तदान महादान: कलेक्टर

रक्तदान महादान: कलेक्टर

रक्तदान महादान: कलेक्टर
सवाई माधोपुर, 19 जनवरी। रणथंभौर रोड स्थित डॉ. रामसिंह अस्पताल में सवाई माधोपुर के स्थापना दिवस एवं अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभांरभ जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने किया। इस मौके पर कलेक्टर ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद की जान तक बचाई जा सकती है।
उन्होंने रक्तदान को पुण्य का कार्य बताते हुए रक्तदान करने वालों का हौंसला बढाया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान का महत्व बताते हुए शिविर आयोजन एवं सहयोग करने वालों की सराहना की। उन्होंने रक्तदान करने वालों से वार्ता कर उनकी हौंसला अफजाई भी की। इस मौके पर अस्पताल के निदेशक डॉ रामसिंह ने शिविर आयोजन के संबंध में जानकारी दी।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.