बौली भाजपा मंडल कार्यसमिति संपन्न।

बौली भाजपा मंडल कार्यसमिति संपन्न।

बौली भाजपा मंडल कार्यसमिति संपन्न।

भारतीय जनता पार्टी मंडल बौले की कार्य समिति का आयोजन मंडल अध्यक्ष रामअवतार मीणा की अध्यक्षता में जगत शिरोमणि धर्मशाला निवाई रोड बौली में दोपहर 12:00 बजे किया गया।
मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष श्री हरिओम गर्ग, जिला उपाध्यक्ष राजेश गोयल, मंडल प्रभारी नवल किशोर मंगल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश डगौरिया, मित्रपुरा मंडल अध्यक्ष हंसराज गुर्जर,युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात वंदे मातरम के साथ कार्य समिति का शुभारंभ किया गया।
मंडल अध्यक्ष रामअवतार मीणा ने प्रस्तावना रखते हुए भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा देश हित में किए गए कार्यो को गिनाते हुए किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना, शौचालय निर्माण, मुक्त गैस सिलेंडर, जनधन खाता खोलना,धारा 370, राम मंदिर निर्माण,ट्रिपल तलाक,बेहतर कोरोना प्रबन्धन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पूर्ववर्ती भाजपा की राज्य सरकार द्वारा किसानों द्वारा किसानों के लिए ₹833 की सब्सिडी, कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था,ग्रामीण गौरव पथ, फ्री टोल, आदि को बंद करने पर कांग्रेस सरकार को घैरा तथा जनता की छाती में खंजर घौपने वाला कदम बताया। और कांग्रेस सरकार को धोखेबाज झूठ का पुलिंदा पेश करने वाली सरकार बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।
मुख्य वक्ता हरिओम गर्ग ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए इसे घोटालों,भ्रष्टाचार और धोखे बाजो की सरकार बताया बेरोजगारी भत्ता, संविदा कार्मिकों को नियमितीकरण नहीं करने, सरकारी भर्तियों में धांधली व हर कार्यालय में बिना रिश्वत कार्य नहीं होने आदि का आरोप लगाए तथा क्षैत्रीय विधायक को भ्रष्टाचार की देवी होने की बात कह ने पर सभी ने समर्थन किया। जो किसी जनप्रतिनिधि के लिए बड़े शर्म की बात है। ऐसे में हमें क्षेत्र के अंदर बड़ा जन आंदोलन कांग्रेस सरकार व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ खड़ा कर पोल खौलनु का आह्वान किया।
भाजपा नेता अंसार अहमद खलीफा, जिला उपाध्यक्ष राजेश गोयल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर सक्रिय करने तथा पन्ना प्रमुख की अभी से नियुक्ति करने की बात कही।
श्री ओमप्रकाश डगौरिया ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसमें भाजपा की उपलब्धियों को बताते हुए देशहित मैं श्रेष्ठ कार्य करने की बात कही। जिसका मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजावत व मुकेश गोयल ने अनुमोदन किया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने ओम की ध्वनि के साथ पारित किया।
आगामी पंचायत राज चुनाव में बोली पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बैठाने की मंडल अध्यक्ष द्वारा घोषणा का सभी ने हाथ खड़े कर समर्थन किया।
आगामी 10 अगस्त को विद्युत समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग पर धरना देकर प्रदर्शन करने व आंदोलन का सर्वसम्मति से पार्टी द्वारा निर्णय किया जिसमें एक हजार की संख्या का लक्ष्य तय किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्सार अहमद खलीफा को संयोजक तथा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लोकेश कुमार शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
तत्पश्चात विद्युत विभाग के पीछे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमें जामुन,कड़ी बदाम, अफ्फा, कडीर ,लहसोड़ा के पौधे लगाकर आगामी 28 जुलाई 2022 को इनका जन्म दिवस मनाने का संकल्प लिया।
कार्यसमिति में 90 कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई सभी में जोश देखा गया। कोरोना काल के बाद पहली बैठक थी। जिसकी उपस्थिति से जिला व मण्डल प्रभारी खुश नजर आए ।
तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्य समिति का समापन किया गया। भारत माता- भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ में कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा था इस अवसर पर रामसहाय फागणा, रामनिवास जी गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष, रामस्वरूप जी मीणा एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, लखन लाल मीणा, रणजीत मीणा, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, गंगा लाल गुर्जर, रामकेश खटाणा, अशोक मंडावरा, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र मीणा, रामराज मीणा, महेश शास्त्री, रूप सिंह गुर्जर ,कृष्णा गुर्जर सहित बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी उपस्थित रहे मंच संचालन मंडल महामंत्री गोविंद नारायण भदौरिया ने किया।

देखें  वीडियो

https://youtu.be/JD22uOTBD5w

G News Portal G News Portal
74 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.