बॉलीवुड सितारों ने किया रणथंभौर पार्क का भ्रमण

बॉलीवुड सितारों ने किया रणथंभौर पार्क का भ्रमण

बॉलीवुड सितारों ने किया रणथंभौर पार्क का भ्रमण सवाई माधोपुर 02 जनवरी 2021

इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे सवाई माधोपुर में है । जहाँ बॉलीवुड सितारों ने शुक्रवार शाम की पारी में एक बार फिर से रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया । लेकिन अच्छे से टाईगर साइटिंग नहीं होने से बॉलीवुड सितारों के मायूसी ही हाथ लगी । रणथंभौर नेशनल पार्क के बाहर जो लोग फिल्मी सितारों की एक झलक पाने की आतुर दिखे । वहीं बॉलीवुड स्टार जंगल के अंदर टाईगर का टशन देखने को बेताब नजर आए । पर टाईगर ने अपनी एक झलक दिखाने के लिए इन सितारों को जंगल की खाक छानने को मजबूर कर दिया । जानकारी के अनुसार फिल्मी सितारे रणथंभौर नेशनल पार्क के जो नम्बर पांच पर पार्क भ्रमण के लिए गए थे । जहाँ सुबह की पारी में बाघ 112 व बाघिन 103 सहवास करते नजर आए थे । शाम की पारी के दौरान बाघ बाघिन का मूवमेंट जोन 5 के नाले में था । ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने जिप्सी जो नंबर पांच पर लगाई ।लेकिन बाघ बाघिन के नाले में होने के कारण सितारों को ठीक से साइटिंग नहीं हो पाई । करीब एक घंटे बॉलीवुड हस्तियां की जिप्सी नाले के पास खड़ी रही । तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद टाईगर की एक हल्की सी झलक ही उन्हें देखने को मिली और उसके बाद बॉलीवुड सितारे पार्क से बाहर आ गए । बताया जा रहा है कि आज सभी फिल्मी सितारे आज मुम्बई रवाना होंगे,रणवीर कपूर,आलिया भट्ट, रणवीर सिंह , दीपिका पादुकोण , नीतू सिंह ये सभी फिल्मी हस्तियां नया साल सेलिब्रेट करने रणथंभौर आये थे । जहाँ उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघो की अठखेलिया भी देखी ।

देखें वीडियो

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.