ईनामी बदमाश नेहरु मीना व कुंजी मीना को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में-गंगापुर सिटी

ईनामी बदमाश नेहरु मीना व कुंजी मीना को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में-गंगापुर सिटी

ईनामी बदमाश नेहरु मीना व कुंजी मीना को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

दोनों आरोपितों पर अपहरण करने का आरोप था-गंगापुर सिटी
वजीरपुर थाना क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम देने वाले ओर कुख्यात इनामी बदमाश मीना बडौदा गांव निवासी नेहरु मीणा पुत्र लोहडे राम मीना व दूसरा आरोपित कुंजी लाल मीना पुत्र बनवारी लाला मीना निवासी खण्डीप थाना वजीरपुर को वजीरपुर थाना पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोंपितों को यहां न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए है।
वजीरपुर थाना प्रभारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपित दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि राजा मेडी नामक व्यक्ति के अपहरण के मामले में पुलिस ने दोनों कुख्यात ईनामी आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों आरोपित पुलिस रिमांड पर चल रहे थे।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.