खंडार तहसील क्षेत्र के गोठड़ा ग्राम में करंट से भैंस की हुई मृत्यु
खंडार तहसील क्षेत्र के गोठड़ा ग्राम में श्याम पिता जगन्नाथ जाट की भैंस पशुपालन बाड़े में बंधी हुई थी। बाड़ें के ऊपर से 11 हजार केवी की विद्युत लाइन गुजर रही थी। अचानक विद्युत पोल से 11000 केवी की लाइन टूट कर भैंस के ऊपर जा गिरी। जिससे मौके पर ही भैंस की मृत्यु हो गई है। गरीब परिवार होने के कारण भैंस मर ने पर पीड़ित परिवार को बढ़ई आघात पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने विद्युत मंडल को अवगत करवाते हुए खंडार थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है। आगे कानूनी कार्रवाई चल रही है। पीड़ित परिवार ने विद्युत मंडल एवं सरकार से मुआवजे के लिए गुहार लगाई है
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.