रीट परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन समय सारणी निर्धारित

रीट परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन समय सारणी निर्धारित

रीट परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन समय सारणी निर्धारित
सवाई माधोपुर, 23 सितंबर। रीट परीक्षा 2021 के लिए परीक्षार्थियों आवागमन में असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी, रोडवेज प्रबंधक सहित टीमों ने रोडवेज एवं निजी बसों की समय सारणी निर्धारित की है।
जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि 25 सितंबर को दोपहर सवा 12 बजे जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के इंद्रा मैदान से भरतपुर के लिए दो रोडवेज बसें जाएंगी। इसी दिन एवं इसी समय पर गंगापुर सिटी से बूंदी वाया सवाई माधोपुर के लिए गंगापुर रोडवेज बस स्टैंड से 5 निजी बस, सवाई माधोपुर से बूंदी के लिए इंदिरा मैदान से 5 रोडवेज बसें, सवाई माधोपुर से जयपुर के लिए वाया दौसा होकर 5 रोडवेज बसें, सवाई माधोपुर से दौसा के लिए 5 रोडवेज बसे रवाना होगी। इसी प्रकार 25 सितंबर को दोपहर सवा 12 बजे सवाई माधोपुर से बांरा के लिए वाया कोटा होकर एक रोडवेज बस, गंगापुर सिटी से जयपुर के लिए गंगापुर रोडवेज स्टैंड से 5 निजी बसें तथा गंगापुर से दौसा के लिए रोडवेज स्टैंड से 5 निजी बसें 25 सितंबर को दोपहर सवा 12 बजे रवाना होगी।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.