भाविप का स्थापना दिवस मनाया

भाविप का स्थापना दिवस मनाया

भाविप का स्थापना दिवस मनाया
सवाई माधोपुर 11 जुलाई। भारत विकास परिषद के 59 वें स्थापना दिवस पर आज नेहरू गार्डन शहर सवाईमाधोपुर में परिषद के सदस्यों नें पौधरोपण कर के कार्यक्रम की शुरुआत की।
पौधरोपण कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष विष्णु माथुर, सचिव दिनेश सोनी, कोषाध्यक्ष मनीष मंत्री, पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी कपिल जैन, अमित टटवाल, राजेश गोयल, चन्द्रभानु शर्मा, आलोक जैन सत्यनारायण महेश्वरी, प्रेम प्रकाश, राजेश जांगिड़ रामबाबू सिंघल, सुरेश गर्ग, डैनी शर्मा आदि उपस्थित थे। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन सांयकाल को रूडीप के मजदूरों को भोजन पैकेट वितरित करवा कर किया गया। जिसमे परिषद के वरिष्ठ सदस्य दिनेश शर्मा, श्याम सिंघल, मूलचंद नागर, नरेंद्र मोहन गर्ग का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही मुकेश शर्मा पवन मित्तल, हरप्रीत सिंह आदि ने सहयोगन किया। परिषद सचिव दिनेश सोनी नें परिषद सदस्यों का तहेदिल से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.