नंद उत्सव मना कर माखन चोरी की झांकी सजाई-बड़ी उदेई

नंद उत्सव मना कर माखन चोरी की झांकी सजाई-बड़ी उदेई

संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ मैं नंद उत्सव मना कर माखन चोरी की झांकी सजाई – गंगापुर सिटी
 गांव बड़ी उदेई में मुनीम परिवार वालों के देव स्थान पर चल रही संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ मैं  सोमवार को नंद उत्सव मना कर माखन चोरी की सजीव झांकी सजाई गई इस अवसर पर भागवताचार्य कमल किशोर कारवाड़ फैली का पुरा वालों द्वारा आज गोवर्धन पूजा एवं कृष्ण भगवान द्वारा बालपन में की गई माखन चोरी की कथा का वर्णन किया गया आयोजन से जुड़े संतोष गर्ग और सीताराम गर्ग ने बताया कि सोमवार को कथा का चौथा दिन था उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कथा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे एवं दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चल रही है जिसमें भारी संख्या में गांव की महिला पुरुष कथा सुनने के लिए भाग ले रहे हैं कथा के चौथ के   दिन  भागवताचार्य  कमल किशोर ने  कथा वाचन करते हुए नंद गांव के लोगों द्वारा किस प्रकार से नंद उत्सव मनाया गया एवं किस प्रकार से नंद गांव में विपत्ति आने पर गांव वालों द्वारा गोवर्धन पूजा कर गांव की रक्षा की कामना की गई आदि कथा का वर्णन किया इस अवसर पर उन्होंने लोगों को गोवर्धन पूजा का महत्व बताया इसके साथ ही भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण द्वारा बचपन में की गई माखन चोरी आदि की लीलाओं का वर्णन करते हुए आम लोगों को भागवत गीता से सीख लेने की अपील की इस अवसर पर  कथा में  गोवर्धन पूजा  एवं  नंद उत्सव के साथ  भगवान कृष्ण की  माखन चोरी की  लीला   सजीव झांकियां सजाई गई गांव की महिलाओं द्वारा  बढ़-चढ़कर  गोवर्धन पूजा  मैं भाग लेकर  अपने परिवार की खुशहाली की कामना की  इस अवसर पर कथा में चल रही भजन मंडली द्वारा  भगवान श्री कृष्ण के  एवं गोवर्धन पूजा के  एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर  लोगों का मन मोह लिया  कथा में  महिलाओं ने नृत्य कर  पूरे उत्साह के साथ खुशी पूर्ण माहौल में नंद उत्सव मनाया गया भागवताचार्य कमल किशोर शास्त्री ने बताया कि कथा में मंगलवार को कंस का वध द्वारका बांस की कथा के साथ कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा का वर्णन किया जाएगा इस अवसर पर भगवान कृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह के अवसर पर महिलाओं द्वारा जोर शोर से तैयारियां की गई है भगवान रुक्मणी एवं कृष्ण के विवाह में पूरे गांव की ओर से भगवान के विवाह में कन्यादान किया जाएगा उन्होंने सभी गांव वासियों से भगवान कृष्ण और रुक्मणी के विवाह में अधिक से अधिक भाग लेकर धर्म लाभ लेने की अपील की हैl

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.