क्रमोन्नत तहसील का लोकार्पण कर, सीएचसी को दी एंबुलेंस की सौगात।
बौंली/मित्रपुरा/ मित्रपुरा को उप तहसील से तहसील में क्रमोन्नत किए जाने के बाद आज विधायक इंदिरा मीणा के हाथों नवीन तहसील भवन का उद्घाटन कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विधायक कोष से एंबुलेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया।
मित्रपुरा तहसील की क्रमोन्नति के बाद लोगों को जिस घड़ी का बेहद इंतजार था। उसे पूरा होता देख खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। गौरतलब है कि वे लंबी दूरी तय करके बौंली जाकर तहसील से संबंधित कार्य करने में पूरा दिन खफा देने के बाद जब काम नहीं होता तो मायूस होकर वापस लौटना व अन्य कई कठिनाइयां होती थी। बार-बार चक्कर लगाने होते थे। पर आखिरकार विधायक के प्रयासों से लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली नवीन तहसील भवन का विधायक इंदिरा मीणा के हाथों उद्घाटन हुआ साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मित्रपुरा में लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए विधायक ने अपने कोष से एंबुलेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया। जगह जगह विधायक का लोगों ने स्वागत किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को दिखा।
https://youtu.be/4VzxM9G6dVY
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.