भाई चारे को मजबूत करने का आह्वान – सवाई माधोपुर

भाई चारे को मजबूत करने का आह्वान – सवाई माधोपुर

भाई चारे को मजबूत करने का आह्वान
सवाई माधोपुर 21 जुलाई। जिले भर में 21 जुलाई को ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि कोरोना गाइड लाईन के चलते सामुहिक नमाज के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये गये। लोगों ने अपने अपने घरों पर ही नमाज अदा कर एक दुसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
ईद के मुबारक नगर परिषद के वार्ड नं. 33 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पार्षद आदिल अली की ओर से ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव रामगोपाल गुणसारिया ने कहा कि हमंे भाईचारे को मजबूत कर देश को पूंजीवादी, साम्प्रदायिक, फासीवादी ताकतों से बचाना है। राजस्थान खेत मजदूर यूनियन के भरतपुर सम्भाग संयोजक कानजी मीना ने कहा कि मजदूर किसानों की एकता से ही देश मजबूत होकर खुशहाल बनेगा। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.