अपने आपको कस्टम कलेक्टर बता महिला को बुलाया घर और किया बलात्कार- गंगापुर सिटी

अपने आपको कस्टम कलेक्टर बता महिला को बुलाया घर और किया बलात्कार- गंगापुर सिटी

अपने आपको कस्टम कलेक्टर बता महिला को बुलाया घर और किया बलात्कार
कोतवाली थाने में पीड़िता ने कराया मामला दर्ज

गंगापुर सिटी
गंगापुर सिटी कोतवाली थाने थाना पुलिस ने एक महिला व एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है । पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को उसकी जानकर महिला ने उसके पति के पास फोन किया महिला ने फोन उठाया तो महिला ने बताया कि उनके घर कस्टम कलेक्टर आए है । ओर गरीब सहायता योजना के तहत उसको लाभ दिलाएंगे । इस पर पीड़िता अपने पति के साथ जानकार महिला के घर पहुंची । लेकिन पीड़िता अपने पति के साथ गई थी इसलिए आरोपी महिला व फर्जी कस्टम कलेक्टर ने उसे वापिस भेज दिया । फिर वापिस 15 अगस्त को खुद को कस्टम कलेक्टर कहने वाले व्यक्ति ने फोन किया तो पीड़िता से कहा कि अकेले आना है घर पर ओर पति को साथ मत लाना । इस पर पीड़िता आरोपियों के घर पहुंची पर अबकी बार पति को घर से थोड़ी दूर छोड़ा । आरोपी महिला ने पीड़िता को खुद को कस्टम कलेक्टर बताने वाले व्यक्ति के कमरे में भेज दिया और आरोपी महिला ने कमरे की बाहर से कुंदी लगा दी । फिर खुद को कस्टम कलेक्टर बताने वाले व्यक्ति ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया । जिसकी जांच गंगापुर सिटी वृत्ताधिकारी कालूराम मीना द्वारा की जा रही है ।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.