कृषि कनेक्षन के लिए बौंली व बामनवास में शिविर

कृषि कनेक्षन के लिए बौंली व बामनवास में शिविर

कृषि कनेक्षन के लिए बौंली व बामनवास में शिविर
सवाई माधोपुर 8 फरवरी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देषानुसार जेवीवीएनएल द्वारा बकाया कृषि कनेक्षन के संबंध में बौंली में 12 फरवरी एवं बामनवास में 13 फरवरी को केम्प लगाये जायेंगे।
अधीक्षण अभियंता बिजली निगम आर.के. मीना ने बताया कि जिन कृषकों द्वारा बिजली के कृषि कनेक्षन के लिए डिमांड नोटिस जारी करने के बाद राषि जमा करवा दी गई है, उनको उपखंड बौंली एवं बामनवास के कैम्पों में कनेक्षन की सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने संबंधित कृषकों को केम्प में पहुंचकर कनेक्षन के लिए सामान प्राप्त करने के निर्देष दिए हैं। ये दोनों कैम्प सम्बंधित सहायक अभियन्ता कार्यालय पर आयोजित होंगे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.