हाउस सीवर कनेक्शन के लिए वार्ड 16 में कैम्प कल से

हाउस सीवर कनेक्शन के लिए वार्ड 16 में कैम्प कल से

हाउस सीवर कनेक्शन के लिए वार्ड 16 में कैम्प कल से
सवाई माधोपुर 22 फरवरी। आमजन को लाभान्वित करने के लिए हाउस सीवर कनेक्षन कैम्प का आयोजन किया जाना है।
अधिषाषी अभियन्ता आरयूएसडीपी, पीआईयू सवाई माधोपुर एम.पी. वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय के वार्ड 16 में सीवरेज लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस वार्ड में हाउस सीवरेज कनेक्षन के लिए 24 फरवरी से केम्ल लगाएं जाएंगे। अधिषासी अभियंता ने बताया कि शास्त्री नगर के लिए 24 फरवरी से 28 फरवरी तक सुबह 11 बजे ये शाम 4 बजे तक पानी की टंकी के पास खेरदा में, गोकुल काॅलोनी के लिए 1 मार्च से 3 मार्च तक वार्ड नम्बर 16 पुरानी रेलवे फाटक के पास संत योगदा सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल खेरदा में तथा मधुवन काॅलोनी के लिए 4 मार्च से 7 मार्च तक महर्षि विद्याआश्रम खेरदा में एवं बम्बोरी के लिए 8 मार्च से 11 मार्च तक रेलवे क्रोसिंग के पास खेरदा में हाउस सीवर कनेक्षन के लिए कैम्प का आयोजन होगा।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.