मंगलवार को छह स्थानों पर प्रशासन गांव के संग शिविरों का होगा आयोजन
सवाई माधोपुर, 4 अक्टूबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत मंगलवार, 5 अक्टूबर को जिले में 6 स्थानों पर शिविरों का आयोजन होगा। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर को सवाई माधोपुर के सूरवाल, बोंली के निमोद-राठौद, मलारना डूंगर के एबरा, गंगापुर सिटी के अमरगढ़, बामनवास की बिचपुरी तथा खंडार की कुरेड़ी ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।