प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत सोमवार को 5 स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत सोमवार को 5 स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत सोमवार को 5 स्थानों पर होगा
शिविरों का आयोजन
सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार, 15 नवंबर को जिले की 5 पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को सवाई माधोपुर की एण्डा, बौंली की दतूली, मलारना डूंगर की फलसावटा, वजीरपुर की मीना बडौदा एवं बामनवास की नारौली चौड़ ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।
इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 15 नवंबर को नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 48 से 54 के लिए शिविर राजकीय बालिका विद्यालय कुतलपुरा जाटान में तथा सोमवार, 15 नवंबर को नगर परिषद गंगापुर के वार्ड संख्या 23 से 26 के लिए शिविर अग्रवाल धर्मशाला गंगापुर सिटी में होगा।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.