प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को 3 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को 3 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को
3 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
सवाई माधोपुर, 6 दिसंबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार, 7 दिसंबर को जिले की 3 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा। एडीएम सवाई माधोपुर ने बताया कि मंगलवार को सवाई माधोपुर की खिजूरी, चौथ का बरवाड़ा की पांवडेरा, एवं गंगापुर सिटी की खानपुर बडौदा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।
इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 29 से वार्ड नम्बर 34 के लिए पुरानी निजामत शहर में तथा नगर परिषद गंगापुर सिटी के वार्ड संख्या 39 से 44 के लिए थोक फल सब्जी मण्डी परिसर, गंगापुर सिटी में आयोजित होगा।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.