बुधवार, 3 नवंबर को 6 पंचायतों में होगा शिविरों का आयोजन
सवाई माधोपुर, 2 नवंबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत 3 नवंबर, बुधवार को 6 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि 3 नवंबर को चौथ का बरवाड़ा के डिडायच, बौंली के कुशलपुरा, मलारना डूंगर के तारनपुर, वजीरपुर के बडौली, बामनवास के गुजर बड़ौदा एवं खंडार के गण्डावर पंचायत में शिविरांे का आयोजन होगा।
इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 3 नवंबर को नगर परिषद गंगापुर के वार्ड नंबर 15 से 17 के लिए चूली गेट नंबर 2 स्कूल के पास शिविर का आयोजन होगा।