नहर के धोरों को किया अतिक्रमण मुक्त

नहर के धोरों को किया अतिक्रमण मुक्त

नहर के धोरों को किया अतिक्रमण मुक्त
सवाईमाधोपुर, 27 अक्टूबर। ग्राम ंपंचायत गम्भीरा के आराजी ख0न0 1497 रकबा 0.44 है0 गैर मुमकिन खातेदारी रेकार्ड में सिंचाई विभाग के नाम दर्ज दर्ज है, यहॉं सूतडया (धोरे) हैं जिन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था जिससे खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा था, किसान काफी परेशानी झेल रहे थे।
गम्भीरा में प्रशासन गांवों संग अभियान शिविर लगा तो काश्तकारो ने एसडीएम को इस बारे में अपनी पीडा समझायी जिस पर एसडीएम ने स्वयं की अध्यक्षता मे टीम गठित की जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार ,विकास अधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण चिन्हित कर तत्काल इसे हटवाया।
काश्तकारो ने अतिक्रमण हटने से खुशी जाहिर की एवं प्रशासन गांवो के संग अभियान लगाने के लिए राज्य सरकार की प्रशंषा करते हुऐ सभी अधिकारीयो/कर्मचारीयो का आभार प्रकट किया और कहा कि अब नहर का पानी हमारे खेतो मे पहुंच सकेगा।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.