कार पलटी,6 जने घायल-गंगापुर सिटी

कार पलटी,6 जने घायल-गंगापुर सिटी

कार पलटी,6 जने घायल-गंगापुर सिटी

गंगापुर -नादौती सड़क मार्ग पर गुरुवार सुबह आठ बजे एक चौपहिया वाहन के अचानक पलट जाने से उसमें सवार 6 जने घायल हो गए। बाद में घायलों को गंगापुर सिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनमें से एक जने को जयपुर रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार चौपहिया वाहन कोटा से कैमरी कोई धर्म में जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी तेज रफ्तार होने की वजह से रामसिंहपुरा मोड के पास अचानक पलट गई। इस दौरान गाड़ी ने दो पलटी खाकर चौकड़ी में जा गिरी।जिससे गाड़ी में बैठे कोटा निवासी दिनेश सिंह गुर्जर (30),रेकसिंह गुर्जर (35),सियाराम (45) निवासी पाउटा, रामकेश (28),हरी बल्लभ (50) निवासी खातोली व लक्ष्मण सिंह(30) निवासी कैमरी घायल हो गए। इस दौरान बाद में घायलों को वहां के ग्रामीणों ने उन्हें गंगापुर सिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें से सियाराम की हालत खराब होने के कारण उसे चिकित्सक रामकेश मीना ने जयपुर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सालय के डॉ.रामकेश मीना ने बताया कि शेष पांच जनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गाड़ी घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त अव्यवस्था में पड़ी।

G News Portal G News Portal
81 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.