गंगापुर सिटी में दिनदहाड़े मंदिर में घुसकर मूर्तियों को तोड़ने का मामला

गंगापुर सिटी में दिनदहाड़े मंदिर में घुसकर मूर्तियों को तोड़ने का मामला

सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में दिनदहाड़े मंदिर में घुसकर मूर्तियों को तोड़ने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है l पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पिपलाई गांव निवासी आरोपी अशोक उघाड़ मल बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए आया हुआ था इस दौरान मंदिर के गर्भ गृह में मूर्तियों के पास बैठकर दर्शन करते करते अचानक पत्थर उठाकर मूर्तियों को तोड़ने लग गया। मंदिर में उपस्थित आसपास के लोग जब तक युवक को रोकते तब तक आरोपी युवक ने मंदिर में शिव जी, बालाजी और माता जी की मूर्तियों को चूर चूर कर दिया । आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी । सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया वहीं दूसरी ओर तहसीलदार ज्ञानचंद जेन भी मौके पर पहुंच गए। मंदिर में मूर्ति तोड़ने की बात आसपास क्षेत्र में तेजी के साथ फैल गई और देखते ही देखते मंदिर परिसर में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। फिलहाल मामला कोतवाली थाना पुलिस का होने के कारण सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.